✍️ गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर – हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
कोमाखान। रक्षाबंधन के अवसर पर एकल विद्यालय कोमाखान संच एवं बिहान महिला समूह की बहनों ने कोमाखान थाना पहुंचकर थाना प्रभारी मुकेश शोरी सहित पुलिस विभाग के सभी जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखमय जीवन की कामना की।
महिला समूह की बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान सभी ने क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और खुशहाली की कामना की तथा पुलिस और आमजन के बीच आपसी सहयोग एवं विश्वास को मजबूत करने का संदेश दिया।
थाना प्रभारी मुकेश शोरी एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों ने महिला समूह की बहनों के इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!