Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कोपरा डैम छेड़छाड़ कांड: 20 दिन की लुकाछिपी के बाद मोबाइल टावर लोकेशन से दबोचा गया आरोपी, भेजा गया जेल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
28 Views 5 Min Read 0 Comments
कोपरा डैम छेड़छाड़ कांड: 20 दिन की लुकाछिपी के बाद मोबाइल टावर लोकेशन से दबोचा गया आरोपी, भेजा गया जेल

कोपरा डैम छेड़छाड़ कांड: 20 दिन की लुकाछिपी के बाद मोबाइल टावर लोकेशन से दबोचा गया आरोपी, भेजा गया जेल

 


बिलासपुर। कोपरा डैम के पास युवती से छेड़छाड़ और धमकाने के बाद पिछले 20 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया है। हिर्री पुलिस ने सायबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर आरोपी आशीष पात्रे (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

सकरी से हिर्री तक ट्रांसफर हुआ था मामला


घटना 3 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 2:00 बजे की है, जब पीड़िता के साथ कोपरा डैम के समीप यह वारदात हुई थी।
 * पीड़िता ने पहले सकरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जहां जीरो एफआईआर दर्ज हुई।


 * केस डायरी हिर्री थाने ट्रांसफर होने के बाद पुलिस ने धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला/बल प्रयोग) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 223/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।


टावर लोकेशन ने खोला ठिकाना


वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह, ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह और सीएसपी चकरभाठा राजेश जोशी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।


 * हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में टीम ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया।


 * मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को तखतपुर थाना क्षेत्र के पचबहरा (छिरहापारा) से 23 अगस्त की शाम 7:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


अभिषेक कुमार पाण्डेय 
संवाददाता 
बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos