✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
कोतवाली थाना अंतर्गत पैसे के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली थाना अंतर्गत, मांझापारा स्थित अशोक ग्लासेस दुकान में पैसे के विवाद को लेकर,युवक निर्भय श्रीवास्तव उम्र 26 से मारपीट और,जान से मारने की धमकी देने के मामले में, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में,मनीष सेरवानी उम्र 44,पिता स्वर्गीय अशोक सेरवानी,निवासी गोविंदपुर,और अमन मंडावी उर्फ आमीन उम्र 21, पिता विष्णु राम मंडावी, निवासी शिवनगर दोनों आरोपियों ने युवक को दुकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर,लोहे की वजनदार पट्टी से मारपीट की। पुलिस ने पट्टी जब्त कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित,एएसआई भीखम साहू, प्रधान आरक्षक कौशल साहू तथा आरक्षक अनिल मरकाम, देवदत्त कडियाम और पुरन साहू शामिल रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!