Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कोंडागांव सरपंच हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग के शक में डंडे-रॉड से पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
96 Views 5 Min Read 0 Comments
कोंडागांव सरपंच हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग के शक में डंडे-रॉड से पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

कोंडागांव सरपंच हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग के शक में डंडे-रॉड से पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव।जिले के मोहपाल गांव के सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग के संदेह के चलते पूर्व नियोजित साजिश के तहत सरपंच की हत्या की। आरोपियों ने सरपंच को घेरकर डंडे और लोहे के रॉड से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंक दिया और रातभर आसपास ही छिपे रहे।

कैसे हुआ घटना का खुलासा
यह वारदात 29-30 सितंबर की दरम्यानी रात* की है। 30 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे सीएचसी फरसगांव से थाना बड़ेडोंगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मोहपाल के वर्तमान सरपंच मंगल सिंह मरकाम की अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही एसपी पंकज चंद्रा के निर्देश पर FSL टीम, साइबर टीम, बड़ेडोंगर थाना पुलिस और रक्षित केंद्र कोंडागांव का बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा और लोहे का रॉड भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos