Friday, November 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*कोंडागांव के लंजोड़ा के पास भीषण सड़क हादसा, गीदम के राजनीतिक दंपति साक्षी और रविश सुराना बाल-बाल बचे*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*

 

गीदम/कोंडागांव। कोंडागांव जिले के लंजोड़ा के पास सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में गीदम की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी सुराना एवं उनके पति तथा वर्तमान कांग्रेस जिला महामंत्री रविश सुराना बाल-बाल बच गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों किसी कार्य से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान लंजोड़ा के पास उनकी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद राहत की बात यह रही कि दोनों सुरक्षित बच गए।

 

साक्षी सुराना गीदम नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं, वहीं रविश सुराना वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिचितों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली।

 

फिलहाल हादसे के कारणों एवं घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

स्थान: लंजोड़ा, जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़)

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos