Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कैलाश नगर में नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी के मामले में पुलिस ने चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की सामग्री को आग से जलाकर उसका स्वरूप बदलने के बाद कबाड़ी के पास बेचा गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के बाद जलाए गए बिजली तार और एसी कनेक्शन बरामद कर जब्त किए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, कैलाश नगर निवासी नेहा साहू ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अगस्त और 26 अगस्त 2026 को उनके नवनिर्मित मकान में लगे बिजली वायर एवं एसी कनेक्शन चोरी हो गए। चोरी की संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई। शिकायत पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 660/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

दो नाबालिगों से पूछताछ में मिला सुराग

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि मकान से चोरी किए गए बिजली वायर और एसी कनेक्शन को आग से जलाकर कबाड़ी के पास बेचा गया था। दोनों के विरुद्ध 11 सितंबर 2026 को विधि अनुसार कार्रवाई की जा चुकी है।

 

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 27 सितंबर 2026 को चोरी की सामग्री खरीदने वाले कबाड़ी की पहचान मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मन्नु (42 वर्ष) के रूप में की। आरोपी महात्मा गांधी नगर, कैंप-02, भिलाई का निवासी बताया गया है।

 

चोरी का माल बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

 

पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार गुप्ता के कब्जे से चोरी के बाद जलाए गए बिजली तार एवं एसी कनेक्शन बरामद कर जब्त किए। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद बिजली वायर को आग से जलाकर उसका बाहरी स्वरूप बदल दिया जाता था और इसके बाद उसे कबाड़ी के पास बेच दिया जाता था। मामले में बीएनएस की धारा 331(4), 305, 3(5) एवं 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस मामले में चोरी की संपत्ति से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos