बिर्रा -नवरात्रि पर्व की महाष्टमी के पावन अवसर पर आदर्श ग्राम पंचायत केरा सिद्ध पीठ चंडी मंदिर में विधि-विधान से मां चंडी मंदिर में यज्ञ हवन कन्या पूजन संपन्न हुआ। आचार्य पं अजय पांडेय वीरभद्र पांडेय दिवाकर शर्मा कान्हा पाण्डेय मुख्य यजमान विद्याधर शुक्ला योगेंद्र शुक्ला आशीष शुक्ला अभिषेक शुक्ला मनीष शुक्ला थे।क्वांर शारदीय नवरात्र में इस बार ज्योति कलश प्रज्ज्वलित। 907 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हुए।
ज्योति रक्षक बैगा
मकसुदन साहु कृष्णा धीवर फेकू आदित्य फूलचंद धीवर थे। प्रतिदिन सुबह शाम माता जी की वेशभूषा बदलते हुए आरती पूजा अर्चना कराया गया।मंदिर प्रांगण में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहुतियाँ दी गईं। मान्यता है कि अष्टमी के दिन चंडी मंदिर में हवन करने से गाँव में सुख-शांति, समृद्धि और बुरी शक्तियों से रक्षा होती है। पूरा गाँव माँ के दरबार में एकजुट होकर अपनी मनोकामना लेकर पहुँचा था। आदर्श केरा गाँव की ये परंपरा सालों से चली आ रही है। यहाँ का चंडी मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि गाँव की एकता और संस्कृति की पहचान भी है।
Gandhi Lal sahu
District repoter - Janjgir Champa
https://hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!