Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कुमारी बाई का पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीएम जनमन से मिला सुरक्षित जीवन

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
49 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

कुमारी बाई का पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीएम जनमन से मिला सुरक्षित जीवन

 

महासमुंद, 05 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य जिले में तेजी से जारी है। योजना ने महासमुंद जिले की कुमारी बाई कमार के वर्षों पुराने पक्के घर के सपने को भी साकार किया है।

 

महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत डुमरपाली के आश्रित ग्राम रामपुर निवासी 35 वर्षीय कुमारी बाई कमार का जीवन लंबे समय से संघर्षों से भरा रहा। पति के असामयिक निधन के बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बांस से घरेलू सामान तैयार कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। कच्चे मकान में रहते हुए बारिश, आंधी और जंगली जानवरों का भय हमेशा बना रहता था।

 

ग्राम पंचायत के माध्यम से पीएम जनमन आवास योजना की जानकारी मिलने के बाद पात्रता के आधार पर उनका आवास स्वीकृत हुआ। योजना के तहत पक्का मकान मिलने के बाद अब कुमारी बाई अपने दोनों बच्चों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। पक्का आवास उनके लिए महज चार दीवारें नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बच्चों के बेहतर भविष्य का आधार बन गया है।

 

जिले में 716 कमार परिवारों को आवास स्वीकृत

 

महासमुंद, बागबाहरा और पिथौरा जनपद पंचायत क्षेत्रों में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के लिए 716 पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर सभी आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 643 आवास यानी करीब 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 73 आवास निर्माणाधीन हैं।

 

योजना के तहत अब तक 712 आवासों के लिए प्रथम किस्त, 672 के लिए द्वितीय, 649 के लिए तृतीय और 618 आवासों के लिए चतुर्थ किस्त की राशि जारी की जा चुकी है।

 

कुमारी बाई ने पक्का आवास मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित जीवन के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य की नई उम्मीद दी है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos