Saturday, September 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

किसानों से 21.37 लाख की धोखाधड़ी, धान खरीदकर नहीं किया भुगतान; आरोपी गिरफ्तार

State Head - Kishor
State Head - Kishor
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

बालोद। जिले के सनौद थाना क्षेत्र में किसानों से धान खरीदी के नाम पर 21 लाख 37 हजार 745 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने किसानों को बाजार भाव से अधिक कीमत देने का लालच देकर धान खरीदा, लेकिन बाद में रकम का भुगतान नहीं किया। मामले में पुलिस ने आरोपी मयंक जैन उर्फ दीपक अग्रवाल (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

19 किसानों से खरीदा धान

पुलिस के अनुसार आरोपी ने ग्राम बोहारा, डोटोपार और अरकार क्षेत्र के करीब 19 किसानों से संपर्क किया। उसने रबी/गर्मी फसल का धान बाजार भाव से अधिक कीमत पर खरीदने और 1-2 दिन के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया।

आरोप है कि किसानों से धान लेने के बाद आरोपी ने उनकी उपज की कुल ₹21,37,745 की रकम का भुगतान नहीं किया। किसानों की शिकायत के आधार पर सनौद थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

धोखाधड़ी के बाद घुमका में चला रहा था कपड़े की दुकान

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी मूल रूप से ग्राम नांहदा, थाना देवरी, जिला बालोद का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद वह अपना ठिकाना बदलकर राजनांदगांव जिले के घुमका में किराये के मकान में रहने लगा था।

आरोपी वहां ‘महालक्ष्मी वस्त्रालय’ नाम से कपड़े की दुकान चला रहा था। पुलिस के अनुसार वह करीब दो महीने से घुमका में रह रहा था और कथित तौर पर पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग नाम और पते का इस्तेमाल कर रहा था।

साइबर सेल और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने साइबर सेल बालोद से तकनीकी सहायता ली और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। आरोपी के घुमका में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और सनौद थाने लाकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने किसानों से धान खरीदने और रकम का भुगतान नहीं करने की बात स्वीकार की।

सनौद थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 80/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया था। आरोपी मयंक जैन उर्फ दीपक अग्रवाल, पिता सुशील जैन, निवासी नांहदा, थाना देवरी, जिला बालोद को 21 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर बालोद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और एसडीओपी गुरूर माया शर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सोनसिंह सोरी के नेतृत्व में की गई।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos