Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का ज्ञापन

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

*जिला –* गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, *छत्तीसगढ़*

*स्थान – मरवाही*

*संवाददाता – अवास कैवर्त*

 

*स्लग – किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का ज्ञापन*

 

एंकर –

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रामनारायण राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और किसानों से जुड़ी कई मांगों को सरकार के सामने रखा।

 

वीओ –

 

भारतीय किसान संघ का कहना है कि किसान केवल छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा नहीं, बल्कि देश और प्रदेश की महत्वपूर्ण पूंजी हैं। इसके बावजूद किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।

 

किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मध्यप्रदेश की तर्ज पर गौवंदन योजना लागू कर प्रति गाय 50 रुपये प्रतिदिन किसानों को देने की मांग की है। वहीं पूर्व सरकार के कार्यकाल की चौथी किश्त के रूप में किसानों की लंबित 1700 करोड़ रुपये की राशि दिलाने और समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3358 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग रखी गई।

 

इसके अलावा सब्जी और फल उत्पादक किसानों को भी कृषि उन्नति योजना से जोड़ने, धान खरीदी में प्रति बोरा 40.700 किलो वजन लेने के नियम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा किसानों को उनकी भूमि के अनुसार पर्याप्त टोकन देने की मांग की गई।

 

किसान संघ ने हालिया भारी बारिश और बाढ़ से हुए फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने, भूमि अधिग्रहण में किसानों के हितों का ध्यान रखने और गर्मी के धान उत्पादन को हतोत्साहित करने के लिए गेहूं, चना और मक्का जैसी रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग भी रखी।

 

सिंचाई व्यवस्था को लेकर धोबहर-झंडीटोला में नए बांध के निर्माण, मलानिया बांध का पानी सधवानी तक पहुंचाने और सोन नदी पर बने एनीकट के गेटों की मरम्मत की मांग की गई।

 

वहीं मरवाही धान उपार्जन केंद्र से जुड़े ग्राम कटरा को दोबारा मरवाही उपार्जन केंद्र से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, नए ट्रांसफार्मर लगाने और कृषि फीडरों में बिजली कटौती की समस्या खत्म करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

 

हाथी प्रभावित किसानों के लिए बड़ी मांग

 

मरवाही क्षेत्र में हाथियों से फसल नुकसान को लेकर किसान संघ ने मौजूदा मुआवजा बढ़ाने की मांग की है। संघ ने खेत में बची फसल की क्रॉप कटिंग कर वास्तविक नुकसान का आकलन करने और प्रति एकड़ 65 हजार रुपये तक मुआवजा देने, साथ ही लंबित मुआवजा प्रकरणों का जल्द भुगतान करने की मांग रखी।

 

इसके साथ ही वन क्षेत्र में फलदार पौधे लगाने की मांग की गई, ताकि जंगली जानवरों को जंगल के भीतर ही पर्याप्त भोजन मिल सके और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।

 

किसान संघ ने किसानों की इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

 

इस दौरान जिला मंत्री सीताराम केवट सहित सावन राय, माखन रजक, कमलेश राठौर, ध्यान सिंह, चंदर लाल, अरुण राय, दशरथ रजक समेत बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos