✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर देवान सिंह
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को लगातार सुविधाएं मिल रही हैं। आधुनिक तकनीक के उपयोग से धान विक्रय की प्रक्रिया अब पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक हो गई है। इसका लाभ मरवाही के किसान दिनेश कुमार राय को भी मिला है। किसान दिनेश कुमार राय ने मरवाही धान उपार्जन केंद्र में अपना 80 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केंद्र में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर लिया, जिससे उन्हें टोकन कटाने के लिए लंबी कतारों में लगने की परेशानी से मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से टोकन की सुविधा मिलने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। वहीं, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होने से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। दिनेश कुमार ने धान खरीदी की सुगम व्यवस्था, डिजिटल टोकन सुविधा और
3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!