हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.4 किलो गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में किरंदुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खुंटे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
6 अक्टूबर 2026 को थाना किरंदुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शंकर घोष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, बंगाली कैम्प, राधाकृष्ण मंदिर के पास किरंदुल, अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से गांजा रखा है।
सूचना पर थाना प्रभारी संजय यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक हेम शंकर गुनेन्द्र के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बोरी में 8 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,20,000 बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी शंकर घोष पिता नंद लाल घोष, उम्र 42 वर्ष को गिरफ्तार कर धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दंतेवाड़ा पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!