*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)
दंतेवाड़ा 12 नवम्बर। पुलिस लाइन कारली के पास स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!