Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बिजराकछार में जन चौपाल का आयोजन

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बिजराकछार में जन चौपाल का आयोजन

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ ब्लॉक रिपोर्टर – आनंद गुप्ता जिला – मुंगेली (छत्तीसगढ़)

मुंगेली डिंडोरी-बिजराकछार मंडल अंतर्गत ग्राम बिजराकछार में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी श्रीमती मयारानी सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम, महिला कांग्रेस डिंडोरी अध्यक्ष सगीरा खान, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव, महिला कांग्रेस लोरमी अध्यक्ष हेमिन मंगेशकर, किसान कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष रेशम घृतलहरे एवं मंडल अध्यक्ष संतोष राज उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्याम सुंदर शांडिल्य, महावीर राजपूत, राकेश रजक, लखन यादव, रामेश्वर ध्रुव, राजू साहू, रामबली साहू, लल्ला प्रधान, मनोज कोलम, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, दिलीप बंजारा, सुरेश सोनवानी, पहलवान बैगा, रमेश कुमार सहित सभी बूथ अध्यक्षों की सहभागिता रही।

जन चौपाल में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, बुजुर्ग एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos