मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
कांकेर में सियासत से परे दिखा भाईचारा, एक साथ भोजन करते नजर आए भाजपा विधायक उसेंडी और पूर्व विधायक अनूप नाग
पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों नेताओं की मुलाकात ने दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश
कांकेर जिले से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसने सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बना दिया है। तस्वीर में भाजपा के कद्दावर नेता और विधायक विक्रम देव उसेंडी और कांग्रेस के पूर्व विधायक अनूप नाग एक ही टेबल पर बैठकर आत्मीयता के साथ भोजन करते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों नेता एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंच पर भले ही दोनों की विचारधारा अलग हो, लेकिन सामाजिक समारोह में दोनों के बीच दिखा अपनापन लोकतंत्र की परिपक्वता को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्तर की राजनीति में वैचारिक मतभेद जरूर है, लेकिन सामाजिक रिश्ते आज भी बरकरार हैं। यही वजह है कि यह तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो ऐसी तस्वीरें आम जनता के लिए सकारात्मक संदेश देती हैं कि चुनाव और राजनीति अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत संबंध और सामाजिक सम्मान उससे कहीं ऊपर है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!