✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ पद: जिला रिपोर्टर जिला: कांकेर नाम: शैलेन्द्र जैन
2 नवंबर को नरहरदेव स्कूल मैदान में होगा राज्योत्सव 2026 का आयोजन, व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के आयोजन को लेकर कांकेर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 2 नवंबर को नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करें, ताकि राज्योत्सव का आयोजन सुव्यवस्थित, भव्य और गरिमामय तरीके से संपन्न हो सके। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल सहित लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, उपसंचालक पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
2 नवंबर को होने वाले राज्योत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!