Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कांकेर में बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर युवाओं का धरना, 314 पदों पर भर्ती की मांग; मृदुला भास्कर ने दिया समर्थन

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

पद: जिला रिपोर्टर 

जिला: कांकेर

नाम: शैलेन्द्र जैन

 

आज जिला मुख्यालय में छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना दिया और छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यालय पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर) फाइटर आरक्षक के पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए छात्र-छात्राओं ने विभाग का आभार व्यक्त किया ।

       परन्तु कांकेर जिला का क्षेत्रफल 6432 वर्ग किलोमीटर एवं 7 विकासखंड हैं। जिला कांकेर के अंतर्गत अंतागढ़ पखांजूर दुर्गकोंदल , नरहरपुर , सरोना जैसे अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे हैं और यह पद पुरे जिले के लिए बहुत कम संख्या में हैं।

 

🔳 पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है अनारक्षित 33 अपिव 17 अजा 05 अजजा 70 कुल 125 पद है ।

 

जिले में अनुसूचित जनजाति कि जनसँख्या 75% से अधिक है बेरोजगार युवाओं कि संख्या हजारों में है।

 

बस्तर फाइटर की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं ने जिला कलेक्टर कांकेर के नाम ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से निम्नलिखित मांग किया है:-

 

1. बस्तर फाइटर कि रिक्त पदों कि संख्या से बढ़ाकर रिक्त विज्ञापन दी गई पदों कि भर्ती कि जाए।

 

2. स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार का अवसर प्रदान कराने कि कृपा करें।

 

3. शासन के निर्देशानुसार भूतपूर्व सैनिकों 10% एवं नगरसैनिकों 25% के लिए व सहायक आरक्षकों 15% के लिए रिक्तियों का श्रेणीवार आरक्षण लागू होगा, जिससे बेरोजगार युवा वंचित हो जायेंगे।

 

(ज्ञापन के अनुसार) आरक्षण का प्रकार :-

 

महिलाओं के लिए 30%, नगर सैनिकों के लिए आरक्षण 25%, सहायक आरक्षकों के लिए आरक्षण 15 %, भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण 10%, पूर्व अग्निवीर सैनिकों के लिए आरक्षण 10%, 90% (बचाव 10%) जिसमे बेरोजगार भर्ती से वंचित हो जायेगा।

 

बस्तर फाइटर की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए कांकेर पुलिस अधीक्षक महोदय जी के दवारा मिशन रक्षक कि पहल चलाई जा रही है, जिसमे हजारो कि संख्या में अंदरूनी क्षेत्र अभ्यार्थी अपना खून पसीना बहाकर पूरे लगन के साथ मेहनत कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम को समर्थन देने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर ने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उनकी परेशानियों को जाना और शासन से मांग किया की रिक्त पदों को जल्द से जल्द भर जाए और पदों में वृद्धि की जाए।

 

छात्रों ने कहा कि शासन द्वारा जो विज्ञापन विभाग के द्वारा जारी किया गया उसमें बहुत ही काम संख्या पर भर्ती कराकर हमारे भरोसे व उम्मीदों के साथ खिलवाड किया जा रहा है।

     सरकार जितनी वेकेंसी खोल नहीं रही है और जब वेकेंसी लाया भी गया तो इतना कम संख्या आया है ।

               छात्र-छात्राओं ने कोई अलग से मांग नहीं किया है जिसमें रिक्त 314 है उसी में से रिक्त पद को भर दिया जाए और हम सभी युवा आशा करते है कि माननीय जिला कलेक्टर के माध्यम से हमारी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर शासन द्वारा पद में वृद्धि किया जाएगा।

 

🔳 छात्र-छात्राओं को समर्थन देने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर ने छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उनकी परेशानियों को जाना और शासन से मांग किया की रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए और पदों में वृद्धि की जाए।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos