*कांकेर:* छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना इलाके के ग्राम मोरखंडी में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने शनिवार को एक नक्सली डंप का खुलासा किया।
डंप से बरामद सामानों को जब बाहर निकाला गया तो जवान भी हैरान रह गए। डंप से भरमार बंदूकें एवं नक्सली सामग्री के साथ *दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन के 3 किलो 500 ग्राम शल्क* बरामद किए गए हैं, जिसे एक टिफिन बॉक्स में बंद कर रखा गया था।
बताया जा रहा है कि नक्सली डंप से वन्य जीव के शल्क मिलने का यह कांकेर में पहला मामला है। जवानों ने पैंगोलिन शल्क मिलने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी है।
*कांकेर एसपी निखिली राखेचा* ने बताया कि छोटेबेठिया पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम मोरखंडी जंगल में रुटीन सर्चिंग पर गई थी। मोरखंडी नदी किनारे कुछ गड़े होने की सूचना पर घेराबंदी कर खुदाई की गई, जहां जमीन के नीचे हथियार और पैंगोलिन के शल्क मिले।
*एडिशनल एसपी पखांजूर राकेश कुर्रे* ने बताया कि इस बरामदगी के पीछे नक्सलियों द्वारा वन्यजीव तस्करी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस जांच कर रही है कि नक्सलियों के पास पैंगोलिन के शल्क कैसे पहुंचे और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से होना था।
वन विभाग के अनुसार भारतीय पैंगोलिन अत्यंत दुर्लभ प्रजाति है जो पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके शल्कों की अवैध मांग के कारण यह प्रजाति संकट में है।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!