Home /
खबरे काम की /
कांकेर में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 163 केंद्रों पर तैयारियां तेज
कांकेर में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 163 केंद्रों पर तैयारियां तेज
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
कांकेर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत कांकेर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। धान खरीदी को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के कुल 163 धान खरीदी केंद्रों को तैयार किया गया है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। कांकेर एवं भानुप्रतापपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण में समिति प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, निगरानी समिति के नोडल अधिकारियों और चेक पोस्ट एवं उड़नदस्ता दल के प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण के दौरान धान खरीदी की ऑनलाइन प्रक्रिया, पीओएस मशीन के माध्यम से जानकारी दर्ज करने, स्टैक प्लान तैयार करने और धान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही समितियों को स्व-मूल्यांकन पोर्टल पर आवश्यक जानकारी दर्ज करने एवं धान की स्टैकिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में निगरानी समिति का गठन किया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था सहित आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन ने धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किसानों से धान खरीदी का कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!