✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता कार्यालय में दीपावली के अवसर पर मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें बांटे जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेताओं द्वारा इस मामले का खुलासा किए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि त्योहार के अवसर पर विद्युत विभाग में अधिकारियों को उपहार के रूप में मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें दी जा रही थीं। कांग्रेस ने इसे विभागीय कार्यप्रणाली में अनियमितता और भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए मामले की प्रशासनिक जांच कराने की मांग की है।
पुलिस ने शराब की बोतलें कीं जब्त
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर पहुंची। इसके बाद विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। पुलिस ने कार्यालय से मिली शराब की बोतलों को जब्त कर जांच में शामिल किया है।
अधिकारी ने जताई अनभिज्ञता
कार्यालय में शराब की बोतलें मिलने के मामले में संबंधित अधिकारी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि कार्यालय में शराब की बोतलें कहां से आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें अपने वाहन से थाने लेकर गई और इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई, जिसे उन्होंने अशोभनीय बताया।
फिलहाल मामले में शराब की बोतलों के कार्यालय तक पहुंचने, उनके वितरण और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!