Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कांकेर पुलिस की कार्रवाई: घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला प्रार्थी ही निकला आरोपी, ₹5 लाख के जेवर बरामद

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

कांकेर/चारामा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चोरी के एक मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को ही आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन जुआ खेलने, खान-पान और अपने शौक पूरे करने के लिए अपने ही घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने करीब ₹5 लाख मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं।

 

17 अक्टूबर को दर्ज कराई थी चोरी की रिपोर्ट

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी ने थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर की आलमारी से उसकी मां और पत्नी के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संबंधित लोगों से पूछताछ की।

 

पूछताछ में सामने आई सच्चाई

 

जांच के दौरान शिकायतकर्ता की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उससे विस्तृत पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने स्वयं ही घर से जेवरात चोरी करने की बात स्वीकार की। बताया गया कि उसने ऑनलाइन जुआ खेलने, खान-पान और अपने शौक पूरे करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा की गई।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

 

कांकेर पुलिस ने अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और आम जनता की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिब द्धता दोहराई है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos