Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कांकेर के युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे कोको पाढ़ी और नरेश ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी बनाए गए - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव 

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

नाम:- फैजल मेमन 

पद: ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर 

जिला: कांकेर

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज एक बड़ा फैसला करते हुए विभिन्न राज्यों के पीसीसी प्रभारी बदल दिए हैं। कुछ को नया प्रभारी बनाया गया है जबकि कुछ लोगों को अन्य राज्यों में भेजा गया है। छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को इसमें जगह मिली है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नए चेहरों को जगह दी है। इस बदलाव के तहत विजय जांगिड और संपत कुमार को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है, जबकि जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को प्रदेश का नया AICC सचिव बनाया गया है। वहीं जरिता लैतफलांग को भी छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी से हटाकर नॉर्थ ईस्ट राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इस संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के कुछ नेताओं को दूसरे राज्यों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। युवा नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव बनाया गया है। पाढ़ी इसके पहले युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं नरेश ठाकुर को गुजरात PCC की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जिला के सभी ब्लॉकों में मिठाइयां बांटकर और फटाका फोड़ कर जश्न मना रहे क्षेत्रीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन।

 

देखिए पूरी सूची :

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos