रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
कसडोल : नगर के व्यस्ततम इलाके गायत्री चौक स्थित एक कंप्यूटर और मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया है।
सुबह 8 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री चौक स्थित ‘रिंशू कंप्यूटर एवं मोबाइल रिपेयरिंग’ दुकान से सुबह करीब 8 बजे अचानक घना धुआं और आग की लपटें उठती देखी गईं। सुबह का समय होने के कारण आसपास के लोगों और राहगीरों की नजर जैसे ही दुकान पर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुकान में रखा सारा सामान खाक
आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के अंदर रखे नए-पुराने मोबाइल फोन, कंप्यूटर सिस्टम, रिपेयरिंग के महंगे उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल दुकान में आग किन कारणों से लगी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!