Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कविगुरु एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में गैस सिलेंडर से चाय बना रहा था मैनेजर, RPF ने रंगे हाथों पकड़कर भेजा जेल

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
कविगुरु एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में गैस सिलेंडर से चाय बना रहा था मैनेजर, RPF ने रंगे हाथों पकड़कर भेजा जेल

बिलासपुर: चलती ट्रेन में यात्रियों की जान जोखिम में डालकर अवैध रूप से गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले पैंट्रीकार मैनेजर पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शिकंजा कसा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर RPF मुख्यालय की विशेष जांच टीम ने रायपुर से बिलासपुर के बीच गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर-संतरागाछी कविगुरु एक्सप्रेस में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम जब ट्रेन के रसोई यान (पेंट्रीकार क्र. WR 098008) में दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए। पैंट्रीकार मैनेजर खुलेआम छोटे एलपीजी गैस सिलेंडर और चूल्हे का इस्तेमाल कर एल्युमिनियम की बाल्टी में चाय तैयार कर रहा था।

अवैध मुनाफे के लिए सुरक्षा से खिलवाड़

RPF टीम द्वारा गैस सिलेंडर के उपयोग से जुड़े वैध अधिकार पत्र या अनुमति मांगने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह निजी मुनाफे के लिए अवैध रूप से गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहा था।

रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज

ट्रेन में ज्वलनशील व खतरनाक सामग्री ले जाने और यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में RPF ने आरोपी मोहम्मद फैयाज (43 वर्ष), निवासी गार्डनरीच, मटियाब्रुज (पश्चिम बंगाल) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। सिलेंडर, चूल्हा व संबंधित सामान जब्त करने के बाद आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए RPF पोस्ट बिलासपुर को सौंप दिया गया।

बिलासपुर पोस्ट में आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 (यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालना) और धारा 164 (ज्वलनशील या खतरनाक वस्तुओं का अवैध परिवहन) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos