Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कवर्धा होम थिएटर ब्लास्ट केस में आरोपी को दोहरी उम्रकैद, असफल प्रेम प्रसंग बना साजिश की वजह

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
74 Views 5 Min Read 0 Comments
कवर्धा होम थिएटर ब्लास्ट केस में आरोपी को दोहरी उम्रकैद, असफल प्रेम प्रसंग बना साजिश की वजह

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बहुचर्चित होम थिएटर ब्लास्ट मामले में अदालत ने आरोपी सरजू उर्फ संजू मरकाम को दोषी ठहराते हुए कठोर सजा सुनाई है। शादी के उपहार में दिए गए होम थिएटर में विस्फोटक लगाकर किए गए धमाके में दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हुए थे।

 

मामला 3 अप्रैल 2023 का है। शादी के उपहार के तौर पर दिए गए होम थिएटर को चालू करते ही जोरदार विस्फोट हुआ था। घटना में दो लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए थे। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में सरजू उर्फ संजू मरकाम को आरोपी बनाया था। बताया गया कि वारदात के पीछे असफल प्रेम प्रसंग वजह थी।

 

करीब तीन साल चार महीने बाद 14 अगस्त 2026 को अपर सत्र न्यायाधीश कबीरधाम गितेश कुमार कौशिक की अदालत ने मामले में फैसला सुनाया।

 

अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के दो मामलों और धारा 307 के पांच मामलों में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यानी दो लोगों की हत्या के मामले में दो अलग-अलग उम्रकैद और पांच लोगों की हत्या के प्रयास के मामलों में भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

 

अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट किया कि आरोपी की उम्रकैद उसके प्राकृतिक जीवन के अंत तक रहेगी। उसे दंड में लघुकरण, परिहार अथवा किसी अन्य प्रकार की छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

 

शादी की खुशियों के बीच उपहार के रूप में दिए गए होम थिएटर में छिपाकर विस्फोटक रखना और उससे जानलेवा हमला करना इस मामले को बेहद गंभीर और चर्चित अपराधों में शामिल करता है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos