Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कलेक्टर श्री शर्मा ने पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैंकर्स को ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
67 Views 5 Min Read 0 Comments
कलेक्टर श्री शर्मा ने पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैंकर्स को ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर टेमन लाल ध्रुव गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद, 10 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने योजना के लाभों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सोलर रूफटॉप लगाने से घरेलू बिजली की आवश्यकता को सौर ऊर्जा से पूरा करने के साथ बिजली के खर्च में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने योजना के तहत मिलने वाले अनुदान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से ऊर्जा की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में उपस्थित बैंकर्स को निर्देशित किया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्राप्त ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक परिवार अपने घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित कर योजना का लाभ उठा सकें। कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा कि योजना के संबंध में हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं ऋण प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध कराएं, जिससे आवेदन करने वाले हितग्राहीयो को किसी प्रकार की परेशानी न हो उन्होंने संबंधित वेडर्स को सोलर रूफटाॅप स्थापना में निर्धारित मनको का पालन करते हुए उच्च गुणवता के सोलर पैनल एवं उपकरण लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सोलर सिस्टम की गुणवता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए तथा हितग्राहियों को बेहतर एवं टिकाऊ प्रणाली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने वंडर्स को निर्धारित समय सीमा से सोलर रूफटॉप स्थापना का कार्य पूर्ण करने तथा हितग्राहियों को स्थापना एवं रखरखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के निर्देश भी दिए। इसी तरह उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से जिले में विशेष अभियान चलाकर पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा निर्धारित लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य करने कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में योजना के लाभों की जानकारी अधिक से अधिक लोगो लोगो तक पहुंचाने पात्र हितग्राहीयो को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने तथा योजना के क्रियान्वयन की नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री नवीन भगत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos