कलेक्टर श्री लंगेह ने अधिकारियों को दिलाई ‘उल्लास’ साक्षरता शपथ
शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प
महासमुंद, 01 सितंबर 2026। जिले में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह एवं साक्षरता पखवाड़ा के तहत 01 से 15 सितंबर तक विभिन्न जागरूकता एवं साक्षरता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पखवाड़े के प्रथम दिन कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को ‘उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत साक्षरता शपथ दिलाई।
शपथ के दौरान अधिकारियों ने शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने, समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि वे उल्लास–नव भारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़कर शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करने तथा पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्यक्रम में अपना योगदान देने का प्रयास करेंगे।
अधिकारियों ने यह भी संकल्प लिया कि शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने के लिए वे अपने ज्ञान, अनुभव और कौशल का पूर्ण उपयोग करेंगे। साथ ही लोगों को साक्षर बनने के लिए प्रेरित करते हुए देश के प्रत्येक नागरिक को साक्षर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।
कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में भी हुआ शुभारंभ
साक्षरता पखवाड़े के प्रथम दिन जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, स्कूलों एवं कॉलेजों में उल्लास शपथ तथा नारा लेखन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से आमजन में शिक्षा एवं साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
H.R. SAHU
State Reporter
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!