Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

✍️ पद : जिला रिपोर्टर

📍 जिला : कांकेर

👤 नाम : शैलेन्द्र जैन

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

*किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नमी जांच एवं पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

 

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम लखनपुरी, चारामा एवं हल्बा स्थित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में किसानों को उपलब्ध सुविधाओं, बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता एवं नमी जांच सहित शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खरीदी कार्य के संचालन की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान विक्रय के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया, टोकन प्रणाली तथा किसान समृद्धि योजनांतर्गत मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खरीदी केंद्रों में पोस्टर एवं बैनर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया एवं शौचालय सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा खरीदी कार्य सुचारू, व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। चारामा धान खरीदी केंद्र में उन्होंने धान की नमी जांचने के लिए उपयोग किए जाने वाले मॉइस्चर मीटर उपकरण का निरीक्षण किया और धान में नमी की मात्रा मापने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी खरीदी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता, तौल एवं गुणवत्ता जांच की समुचित व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल, चारामा एसडीएम श्री नरेंद्र बंजारा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति धु्रव, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री महेश मरकाम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री डी.एल. देवांगन, जिला विपणन अधिकारी श्री तामेश ध्रुव, तहसीलदार कांकेर श्री रूपेश मरकाम एवं तहसीलदार चारामा श्री कृष्ण कुमार पाटले सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos