Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों को दिए बेहतर देखभाल के निर्देश, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों को दिए बेहतर देखभाल के निर्देश, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों को दिए बेहतर देखभाल के निर्देश, अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला अस्पताल सारंगढ़ में टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर 6 बच्चों को डायबिटीज किट वितरित की गई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए डाइट चार्ट भी प्रदान किया गया।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

क्लिनिक के शुभारंभ के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से डाइट चार्ट का पालन करने, संतुलित आहार लेने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार स्वास्थ्य देखभाल करने की समझाइश दी।

कलेक्टर ने संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उनकी आवश्यक जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही चिरायु टीम को चिन्हांकित बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को समय पर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक के शुभारंभ के बाद कलेक्टर ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, आपातकालीन कक्ष, ड्रेसिंग रूम और इंजेक्शन रूम का जायजा लेकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया और उनसे उपचार, दवाइयों की उपलब्धता तथा अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मरीजों और परिजनों की सुविधा पर जोर

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर स्थित कैंटीन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंटीन संचालक को मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए टेबल और कुर्सियों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक की शुरुआत से जिले के प्रभावित बच्चों को स्वास्थ्य जांच, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और नियमित देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, जिला अस्पताल के निरीक्षण के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर प्रशासन ने जोर दिया।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos