Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित, कहा- समाज और प्रशासन को अब भी आपके अनुभव की दरकार है

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
64 Views 5 Min Read 0 Comments
कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित, कहा- समाज और प्रशासन को अब भी आपके अनुभव की दरकार है

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित, कहा- समाज और प्रशासन को अब भी आपके अनुभव की दरकार है

जगदलपुर, 02 अक्टूबर 2026: कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में 16 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर  आकाश छिकारा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को दीर्घकालीन शासकीय सेवा पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लेकर अब तक की विकास यात्रा में शासकीय सेवकों का त्याग और योगदान अविस्मरणीय रहा है।

कलेक्टर ने कहा, आप केवल सेवा से रिटायर हुए हैं, थके नहीं हैं।" उन्होंने अपील की कि कार्यालय से नाता कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए समय-समय पर कार्यालयों में जाकर कनिष्ठ सहयोगियों और युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें और अपने अनुभव साझा करें।

उन्होंने दूसरी पारी को उत्साहपूर्वक जीने की सलाह देते हुए कहा कि अब परिवार, नाती-पोतों के साथ समय बिताएं और पठन-पाठन, लेखन व संगीत जैसे रचनात्मक कार्यों को पूरा करें।

कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशासनिक तंत्र और योजनाओं की गहरी समझ होती है, ऐसे में वे आम नागरिकों को पेयजल, राशन, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन जैसे पोर्टलों की जानकारी देकर सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने सभी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस मौके पर जिला पंचायत CEO  तन्मय खन्ना ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि जिला प्रशासन, कलेक्टर और कोषालय की तत्परता से सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी स्वत्वों का निराकरण हो रहा है, जो सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos