Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश CG न्यूज 

जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

 

धान खरीदी, राजस्व प्रकरण और स्कूलों में स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश

 

*गरियाबंद, 03 नवंबर 2026।* कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की।

 

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।

 

*कलेक्टर के प्रमुख निर्देश :*

 

- राजस्व मामले: सभी राजस्व अधिकारियों को अपने न्यायालय में लंबित प्रकरणों की प्रतिदिन समीक्षा करने और पेंडेंसी घटाने के निर्देश। भू-अर्जन के मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

- *आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी विकासखंड के तहत निर्धारित सभी संकेतकों में शत-प्रतिशत प्रगति दर्ज करने के निर्देश।

- धान खरीदी 2026-27: आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने कहा - "किसानों को खरीदी केंद्रों में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।"

- जनजातीय गौरव दिवस: आगामी जनजातीय गौरव दिवस 2026 के भव्य आयोजन के लिए तैयारी शुरू करने के निर्देश। जनजातीय संस्कृति, कला, परंपरा पर आधारित प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा।

- शिक्षा एवं स्वच्छता: छात्रवृत्ति, पीएम जनमन, पीवीटीजी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ देने को कहा। सभी स्कूलों में विशेषकर शौचालयों में साफ-सफाई बनाए रखने और सभी शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, एसडीएम श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos