कलेक्टर ने दिलाई ‘उल्लास’ नव भारत साक्षरता की शपथ
बस्तर में करीब आठ हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने का महाभियान शुरू
जगदलपुर, 9 सितंबर 2026 जिला कलेक्टोरेट में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 1 से 15 सितंबर तक 15 दिवसीय साक्षरता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य 15 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों को बुनियादी साक्षरता और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना है।
बस्तर जिले में सर्वेक्षण के आधार पर लगभग आठ हजार असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान में इन्हें शामिल कराया जाएगा।
पखवाड़े के दौरान मानव श्रृंखला, दीप प्रज्वलन, प्रभात फेरी, रैली, वाद-विवाद, रंगोली, चित्रकला और 'चिट्ठी कलेक्टर के नाम' जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
शिक्षार्थियों को स्मार्टफोन संचालन, ऑनलाइन लेनदेन, डिजिटल बैंकिंग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा 10 असाक्षरों को साक्षर करने पर बोनस अंक का प्रावधान भी है।
*स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश, छत्तीसगढ़*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!