कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश*
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश*

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश*

 

*गरियाबंद, 13 अक्टूबर 2026/* कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं।

 

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज के जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

जनदर्शन में ग्राम काजनसरा के सेवाराम सिन्हा ने कोकड़ी जलाशय से सिंचाई सुविधा प्रदान करने, ग्राम गुजरा के रबिराम ने मजदूरी भुगतान, ग्राम गाड़ाघाट के दुजबाई ने आर्थिक सहायता, ग्राम बरभाठा के कुंजबिहारी साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि दिलाने, ग्राम तौरेंगा के ईश्वरी विश्वकर्मा ने राशन कार्ड बहाल करने, ग्राम नहरगांव के हितेश कुमार पाटसकर ने नक्शा व रकबा सुधार तथा ग्राम चलनापदर के बेलोबाई ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा।

 

कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी मामलों में अधिकारियों को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos