✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी 39 नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
*गरियाबंद, 03 नवंबर 2026/* कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांग, समस्याएं और शिकायतें सुनीं।
जनदर्शन में आज कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।
जनदर्शन में ग्राम करचाली की छात्रा रीना निषाद ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पारागांव के सोनम यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने, ग्राम भैंसातरा के ग्रामीणों ने हैंड पंप खुदाई, ग्राम करचिया के जगेश्वर ने शहीद स्मारक निर्माण की राशि स्वीकृत करने और ग्राम पंचायत हरदीभाठा के ग्रामीणों ने नए कोटवार की नियुक्ति के लिए आवेदन सौंपा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!