Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कलेक्टर ने असामयिक वर्षा की सम्भावना को देखते हुए धान के सुरक्षित रखाव व बचाव के सभी ज़रूरी उपाय करने की निर्देश दिए

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
कलेक्टर ने असामयिक वर्षा की सम्भावना को देखते हुए धान के सुरक्षित रखाव व बचाव के सभी ज़रूरी उपाय करने की निर्देश दिए

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

 

 

    *असामयिक वर्षा के कारण खुले में रखें धान की सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम करें:- कलेक्टर श्री मिश्रा*

 

    धमतरी... कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को देर शाम को ज़िले के सभी एस.डी.एम.धान खरीदी केंद्रों के लिए नियुक्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों व ज़िला खाद्य अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को ज़िले में असामयिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए ज़िले के सभी धान उत्पार्जन केंद्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रखाव और बचाव के संबंध में, सभी ज़रूरी उपाय करने के निर्देश दिए ।  

  *उन्होंने कहा कि जिले असामयिक वर्षा (बे-मौसम) बारिश के कारण धान खराब न हो, इसे ढकने के लिए केप कव्हर ,तिरपाल, आदि के पुख़्ता इंतजाम किए जाए।*

    *उन्होंने निर्देशित किया सभी धान खरीदी केन्द्र में खरीदे हुए धान की स्टैकिंग बनाकर केप कव्हर से ढका जाएं। सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों पर निरीक्षण कर मानिटरिंग करें। 

   कलेक्टर श्री मिश्रा ने ज़िले के सभी एसडीएम से कहा कि धान उपार्जन केन्द्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करें । बारिश से धान को नुकसान नहीं होना चाहिए। धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज अनिवार्य रूप से बनाएं। सभी धान खरीदी केन्द्रों में केप कव्हर पर्याप्त संख्या में रहें। केन्द्र में पानी जमा नहीं होना चाहिए, निकासी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उठाव करने वाले धान खरीदी केन्द्रों की सूची तैयार करें। जिससे उन धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव पहले किया जा सके।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos