मुंगेली। आमजनों की समस्याओं, मांगों और शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा शासन-प्रशासन तक नागरिकों की सहज पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन के समय में बदलाव किया गया है।
अब जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन दोपहर 12 बजे के स्थान पर दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। नवपदस्थ कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जनदर्शन के समय में यह परिवर्तन किया गया है।
मंगलवार को दोपहर 2 बजे पहुंच सकेंगे नागरिक
नए समय के अनुसार जिले के नागरिक अब प्रत्येक मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि मामलों की नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
आम लोगों को मिलेगी प्रशासन तक सीधी पहुंच
कलेक्टर जनदर्शन प्रशासन और आम जनता के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाते हैं।
समय में बदलाव के बाद अब नागरिकों को प्रत्येक मंगलवार दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर जनदर्शन में अपनी शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
✍️ हमर प्रदेष मुंगेली जिला रिपोर्टर अमित केशरवानी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!