मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
कलेक्टर और एसपी ने दशहरा पर्व की तैयारियों का लिया जायजा
*जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026 /* विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने दशहरा से जुड़े प्रमुख स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सिरहासार भवन, काछनगुड़ी, जिया डेरा, माड़िया सराय, निशा जात्रा गुड़ी और दशहरा पसरा पहुंचकर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय-सीमा से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा और यातायात प्लान को पुख्ता करने को कहा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री सी.पी. बघेल, सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नायक, एसडीएम श्री मनीष वर्मा सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!