Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

करोड़ों की लागत से बनी कृषि उपज मंडी बदहाल, सालों से नहीं हुई खरीदी-बिक्री

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

 

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहा मंडी परिसर, गोदाम में सामान रखने और शेड में कोयला डंप करने पर भी उठे सवाल

मंडी धान खरीदी बारिश किसानों को राहत मिल सकती 

 

 

नगरी। नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलर में किसानों की सुविधा के लिए शासन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर कृषि उपज मंडी का निर्माण कराया गया था। लेकिन विडंबना है कि निर्माण के करीब पांच साल बीत जाने के बाद भी इस मंडी का उपयोग शुरू नहीं हो सका है। शासन-प्रशासन की उदासीनता और देखरेख के अभाव में मंडी परिसर अब धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। जिसमे सामने के गेट पूरी तरह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं 

 

मंडी परिसर की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है। मुख्य प्रवेश द्वार पूरी तरह टूट चुका है। कार्यालय भवन और गोदाम का भी समुचित रखरखाव नहीं हो रहा है। वहीं, गोदाम के अंदर कुछ लोगों द्वारा निजी सामान रखे जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि गोदाम का उपयोग निजी सामान रखने के लिए किया जा रहा है, तो क्या इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई है और नियमानुसार राजस्व शुल्क जमा किया जा रहा है?

 

इतना ही नहीं, मंडी परिसर में बने शेड के नीचे कोयला डंप कर रखा गया है। जिस स्थान का निर्माण किसानों की कृषि उपज के भंडारण और खरीदी-बिक्री की सुविधा के लिए किया गया था, वहां इस तरह अन्य सामग्री रखे जाने से मंडी के मूल उद्देश्य पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई वर्षों से धान खरीदी खुले स्थानों पर की जा रही है, जबकि ग्राम बेलर में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित कृषि उपज मंडी अनुपयोगी पड़ी हुई है। यदि इस मंडी का उपयोग शुरू किया जाता, तो किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती थीं और उनकी उपज को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी होती। पानी बरसात में लोगों को राहत मिल सकती है 

 

मंडी की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राम बेलर के ग्रामीणों ने सुशासन तिहार के दौरान शासन-प्रशासन से शिकायत कर उचित जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मंडी परिसर की साफ-सफाई, मरम्मत, गोदाम के उपयोग और निजी सामान रखे जाने की जांच कराने के साथ ही मंडी को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई है।

 

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन इस करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति को बचाने और किसानों के हित में मंडी को शुरू कराने के लिए क्या कदम उठाता है, या फिर यह मंडी इसी तरह बदहाली का शिकार बनी रहेगी।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अन्य.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos