Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

करारोपण अधिकारी मानसिंग बरिहा और पंचायत सचिव बहादुर यादव को दी गई भावभीनी विदाई

State Head - Kishor
State Head - Kishor
30 Views 5 Min Read 0 Comments
करारोपण अधिकारी मानसिंग बरिहा और पंचायत सचिव बहादुर यादव को दी गई भावभीनी विदाई

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

बागबाहरा। जनपद पंचायत बागबाहरा में पदस्थ करारोपण अधिकारी श्री मानसिंग बरिहा एवं पंचायत सचिव श्री बहादुर यादव के सेवानिवृत्त होने पर जनपद पंचायत सभागार में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उपस्थितजनों ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया।

 

इस अवसर पर सहकर्मियों ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया और सहकर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

विदाई समारोह में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos