Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

करमा गीतों और मांदर की थाप पर झूम उठा साहिडांड, जिला स्तरीय करमा मिलन महोत्सव में उमड़ा नगेसिया समाज का जनसैलाब

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️कुणाल यादव

ब्लॉक रिपोर्टर बगीचा

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

करमा गीतों और मांदर की थाप पर झूम उठा साहिडांड, जिला स्तरीय करमा मिलन महोत्सव में उमड़ा नगेसिया समाज का जनसैलाब

 

जशपुर जिले के सातों मंडलों के नृत्य दलों ने दी पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति, समाज के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, शिक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश*

 

जशपुर/कुनकुरी।* छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 1 नवंबर 2026, रविवार को आदिवासी नगेसिया/किसान समाज द्वारा जिला स्तरीय करमा मिलन महोत्सव का भव्य आयोजन कुनकुरी मंडल के साहिडांड धान खरीदी केंद्र मैदान में किया गया। कार्यक्रम में जशपुर जिले के सभी सातों मंडलों के नृत्य दलों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों झांझ, मंजीरा, ढोल एवं मांदर के साथ शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

 

करमा गीतों की मधुर धुन और मांदर की गूंज से पूरा आयोजन स्थल उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम में जशपुर जिले सहित सामरी, झारखंड, सरगुजा और धौरपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज के जिलाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष बगीचा, जनपद अध्यक्ष सामरी-चांदो तथा नागपुरी गायक दिनेश नाग भी करमा नृत्य की मस्ती में सराबोर नजर आए। पारंपरिक गीतों और मांदर की थाप पर अतिथियों ने भी करमा पंडाल में नृत्य दलों के साथ जमकर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया।

 

समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगेसिया समाज के जिलाध्यक्ष श्री रामप्रसाद नागेस ने कहा कि जिला स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कार्यक्रम इतना भव्य और सफल होगा। उन्होंने जिले के सातों मंडलों से पहुंचे सभी नृत्य दलों एवं समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज किसी भी आयोजन को सफल बनाने की क्षमता रखता है। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने तथा युवा भाई-बहनों को प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

 

 नशामुक्ति से ही शिक्षा और समाज का होगा विकास

 

प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री नान राम नाग ने अपने उद्बोधन में समाज को नशापान से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग नशे की आदत छोड़ दें, तो समाज में जागरूकता और शिक्षा का स्तर अपने आप बढ़ेगा तथा समाज मजबूती के साथ विकास की ओर अग्रसर होगा।

 

झारखंड में भी पारंपरिक करमा पोशाक लागू करने की पहल

 

झारखंड से पहुंचे अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नगेसिया समाज की पारंपरिक करमा साड़ी, धोती और कुर्ता हमारी संस्कृति एवं रीति-रिवाजों की पहचान हैं। उन्होंने मंच से संकल्प व्यक्त किया कि झारखंड में भी नगेसिया समाज की पारंपरिक करमा पोशाक को जल्द ही पूरे प्रदेश में प्रचलित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी परंपरा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना समाज का प्रथम कर्तव्य है।

 

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

 

कार्यक्रम में संरक्षक मंगन पंडा (सती धाम बगडोल), श्रीमती गायत्री नागेस (जनपद अध्यक्ष बगीचा), जिलाध्यक्ष रामप्रसाद नागेस, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नान राम नाग, जिला सचिव अर्जुन नागदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र राम नाग, प्रांतीय उपाध्यक्ष रामलाल नागेस, संभाग सह-सचिव सुखनाथ राम, जशपुर मंडल अध्यक्ष बिहानू राम नाग, सन्ना मंडल अध्यक्ष पुसनाथ राम नाग, सह सचिव प्रेमजीत नागेस, सुनील राम नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष पनसाय राम नाग, रामधनी राम नाग, मंत्री श्रीमती जगमईत नगेसिया, कुनकुरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नागेस, मंडल सचिव सुरेंद्र राम नागेस, बगीचा मंडल अध्यक्ष नेमीचंद नागेस, भकुलाल नाग, सरपंच मंगरू राम, सचिव तिरथू राम, नंदकुमार, रामकुमार, कर्मचारी संघ अध्यक्ष चमरू नागदेव, जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार नाग, प्रांतीय युवा सचिव बिनोद राम नागेस, प्रांतीय अध्यक्ष धनराम नाग, सरगुजा जिलाध्यक्ष रसिया राम नागेस, संरक्षक कुंवर साय राम, जिला सचिव पवन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप नाग, कर्मचारी संघ सचिव सितो राम नागेस, हरी राम नागेस (बीडीसी), जीतू राम, त्रिवेदी जी, दिनेश राम नाग (गायक एवं सामाजिक कार्यकर्ता, सामरी), संजीता नाग (बीडीसी चांदो-सामरी), जगदेव राम नाग, रामधनी राम नाग, प्रकाश राम नाग, संतोष राम, मुकेश राम नाग, रामदयाल राम, देवनाथ राम एवं विष्णु राम नाग सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन पारंपरिक करमा नृत्य, गीत-संगीत और आपसी भाईचारे के उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। जिला स्तरीय करमा मिलन महोत्सव ने नगेसिया समाज की सांस्कृतिक एकता, पारंपरिक विरासत और संगठ

नात्मक मजबूती का संदेश दिया।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos