Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने चिंगपाल में खंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का लिया जायजा

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने चिंगपाल में खंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का लिया जायजा

कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने चिंगपाल में खंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का लिया जायजा

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

फुटबॉल फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से रूबरू होकर बढ़ाया उत्साह, बेहतर प्रदर्शन के लिए दी शुभकामनाएं

जगदलपुर, 16 नवम्बर 2026/ बस्तर संभाग में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अंचलों के युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित बस्तर ओलम्पिक के तहत सोमवार को कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने दरभा विकासखंड के चिंगपाल में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के आयोजन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

      कमिश्नर श्री सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पेयजल, भोजन, ठहरने तथा चिकित्सा सुविधा के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। खेल के दौरान किसी खिलाड़ी को चोट लगने अथवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए संबधित खिलाड़ी को उच्च चिकित्सा संस्थान में भी रिफर किया जाए।

      इस अवसर पर कमिश्नर श्री डोमन सिंह सीनियर बालक वर्ग के छिन्दावाड़ा एवं चिंगपाल के मध्य आयोजित होने वाले फुटबॉल फाइनल मुकाबले के खिलाड़ियों से रूबरू हुए। उन्होंने दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने तथा अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

       बस्तर ओलम्पिक ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। इस आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

 

       इस मौके पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री सुशांत पाल, सीईओ जनपद पंचायत श्री एमआर कश्यप सहित अन्य अधिकारी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos