Saturday, September 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कड़ार के सरकारी स्कूल से बोरवेल केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
21 Views 5 Min Read 0 Comments
कड़ार के सरकारी स्कूल से बोरवेल केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई

कड़ार के सरकारी स्कूल से बोरवेल केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने ग्राम कड़ार स्थित शासकीय स्कूल के बोरवेल से केबल तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 30 मीटर केबल तार बरामद कर लिया है।

घटना और कार्रवाई का विवरण:

10 सितंबर 2026 को शासकीय स्कूल कड़ार के प्रधान पाठक श्री पन्नालाल कौशिक ने स्कूल परिसर से बोरवेल का केबल तार चोरी होने की रिपोर्ट थाना चकरभाठा में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का केबल जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम (सभी निवासी ग्राम कड़ार):

दीपक साहू (22 वर्ष)

रामनारायण साहू (19 वर्ष)

आनंद खरे (22 वर्ष)

पुरुषोत्तम वर्मा (24 वर्ष)

पुलिस की अपील:

चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने में दें या आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos