कटरा जंगल में अवैध डीजल का बड़ा खेल बेनकाब,टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर डीजल के साथ 3आरोपी गिरफ्तार....
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रूप से डीजल के भंडारण और परिवहन के खिलाफ बलौदा-अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बिरगहनी से कटरा जंगल जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया, जिसके पीछे डाले में बने लोहे के टैंकर के अंदर करीब 1000 लीटर डीजल छिपाकर रखा गया था।पुलिस के मुताबिक पिकअप के आगे एक आर्टिगा कार भी लगातार फॉलो करते हुए चल रही थी, जिसे भी रोककर जांच की गई। पूछताछ के दौरान वाहन में सवार तीन आरोपी डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब एक लाख रुपए कीमत का डीजल, 5 लाख रुपए की पिकअप और करीब 9 लाख रुपए कीमत की आर्टिगा कार समेत कुल करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की
रिपोर्ट गुलशन कुमार
जिला जांजगीर चांपा
hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!