Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

कचरा फैक्ट्री के पास अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी: कोनी पुलिस ने 32 पाव देसी शराब के साथ दबोचा, भेजा जेल

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
54 Views 5 Min Read 0 Comments
कचरा फैक्ट्री के पास अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी: कोनी पुलिस ने 32 पाव देसी शराब के साथ दबोचा, भेजा जेल

कचरा फैक्ट्री के पास अवैध शराब बेचते पकड़ा गया आरोपी: कोनी पुलिस ने 32 पाव देसी शराब के साथ दबोचा, भेजा जेल

बिलासपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर एक युवक को अवैध शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार धरपकड़ कर रही है।

इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के समीप एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में शराब लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदेही को हिरासत में लिया।

जब्त सामग्री व कार्रवाई:

 * आरोपी का नाम: ओम प्रकाश पटेल (43 वर्ष), पिता इतवारी पटेल, निवासी ग्राम कछार, थाना कोनी

 * बरामदगी: 32 पाव देसी प्लेन शराब (कुल मात्रा 5.760 लीटर, अनुमानित कीमत ₹2,560)

 * दर्ज धारा: अपराध क्रमांक 476/26, आबकारी एक्ट की धारा 34(2)

पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos