जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर
कचना तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहा था तिल्दा का युवक! खम्हारडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहे एक युवक के खिलाफ खम्हारडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कचना तालाब के पास एक युवक चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूषण साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिल्दा, जिला रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!