Monday, September 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI, बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण

State Head - Kishor
State Head - Kishor
50 Views 5 Min Read 0 Comments
ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI, बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय और जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के बीच 17 अगस्त 2026 को कौशल विकास प्रशिक्षण को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ। इसके तहत ओपन जेल बेमेतरा सहित प्रदेश की अन्य जेलों में निरुद्ध बंदियों को जन शिक्षण संस्थान द्वारा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

 

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बंदियों का असेसमेंट किया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बंदियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

 

ओपन जेल बेमेतरा में शुरू होगा ITI

 

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ओपन जेल बेमेतरा में ITI खोला जाएगा। इसके प्रथम चरण में फैब्रिकेशन ट्रेड शुरू किया जाएगा, जिसमें वेल्डिंग, मेटल कटिंग, शेपिंग सहित अन्य तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगे चलकर अन्य ट्रेड भी शुरू किए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि इस पहल से बंदियों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और वे जेल से बाहर आने के बाद आत्मनिर्भर बन सकेंगे। डीजी जेल के अनुसार, छत्तीसगढ़ की किसी भी जेल में वर्तमान में ITI संचालित नहीं है। ऐसे में ओपन जेल बेमेतरा में ITI की शुरुआत जेल सुधार और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

MoU के दौरान डीजी जेल हिमांशु गुप्ता, एआईजी जेल अमित शांडिल्य और जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अतुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos