Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ओडिशा से लाई 8.40 लाख की नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
ओडिशा से लाई 8.40 लाख की नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

✍️रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर रायपुर 

 

रायपुर। ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लाकर राजधानी में खपाने की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2100 नग नाइट्राजेपम टेबलेट जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 8.40 लाख रुपये आंकी गई है।

डीडी नगर में हुई कार्रवाई

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना डीडी नगर क्षेत्र के महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद असजद पिता मोहम्मद इस्लाम, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति विहार कॉलोनी, डंगनिया बताया। उसके थैले की तलाशी लेने पर 2100 नग प्रतिबंधित नाइट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) टेबलेट बरामद हुई। आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और टेबलेट ओडिशा से लाना बताया।

आरोपी के खिलाफ थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 670/26 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos