Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ओडिशा में आधुनिक पशुपालन का गुर सीखेंगी छत्तीसगढ़ की 40 महिलाएं, सात दिवसीय प्रशिक्षण दौरा शुरू

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

सारंगढ़ और बरमकेला की महिला पशुपालकों को मिलेगा वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और आत्मनिर्भरता की राह

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 नवंबर 2026। महिला पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके पशुपालन व्यवसाय को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिले की 40 महिलाओं का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कृषक कौशल विकास योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड की 20-20 महिला पशुपालक शामिल हुई हैं।

 

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत महिला पशुपालक ओडिशा के बरगढ़, पिपिली, भुवनेश्वर और पुरी स्थित पशुपालन, पशु चिकित्सा, कृषि एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण करेंगी। यहां उन्हें आधुनिक पशुपालन की तकनीकों और सफल पशुपालन मॉडलों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

 

दूध उत्पादन से लेकर पशु स्वास्थ्य तक मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

 

सात दिवसीय भ्रमण के दौरान महिलाओं को उन्नत प्रजनन प्रबंधन, वैज्ञानिक पशु पोषण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीके, हरा चारा उत्पादन, पशु रोग नियंत्रण और जैव सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

 

महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर विशेष जोर

 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला पशुपालकों को पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ना है, ताकि वे सीखी गई जानकारियों को अपने गांवों में पशुपालन व्यवसाय में लागू कर सकें। इससे पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने, दुग्ध व्यवसाय का विस्तार करने और महिलाओं की आय में वृद्धि की संभावनाएं मजबूत होंगी।

 

यह पहल जिले की महिला पशुपालकों के लिए सीखने, अनुभव हासिल करने और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos