अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़
आपरेशन सिपाही रक्षासूत्र': सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए छत्तीसगढ़ का अनोखा तोहफा, नई दिल्ली में सीडीएस को सौंपे गए 23.51 लाख रक्षा सूत्र
नई दिल्ली/रायपुर:
देश की सरहदों पर तैनात वीर जवानों के प्रति अटूट श्रद्धा और मातृभूमि के सम्मान का प्रतीक “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अपने चौथे वर्ष में एक विराट जनअभियान बनकर उभरा है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, बहनों के स्नेह और बच्चों के शुभकामना पत्रों के साथ 23 लाख 51 हजार रक्षा सूत्र देश के सुरक्षा बलों को समर्पित किए गए हैं।
20 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय (कर्तव्य भवन) में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सम्मानपूर्वक इन रक्षा सूत्रों को ग्रहण किया। इसके बाद 21 अगस्त को गोरखा रेजिमेंट में कर्नल विनीथ वी नायर द्वारा रिसीविंग सेरेमनी आयोजित की गई, जहां जवानों ने “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के जयघोष के साथ राखी की खेप स्वीकार की।
प्रमुख झलकियां:
* सुरक्षा बलों में वितरण: ये रक्षा सूत्र थल सेना (14.50 लाख), सीआरपीएफ (3 लाख), बीएसएफ (2.70 लाख), वायु सेना (1.40 लाख), आईटीबीपी (90 हजार) और नौसेना (85 हजार) के वीर जवानों तक पहुँचाए जा रहे हैं।
* जन-जन की भागीदारी: अभियान की अध्यक्षता प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने की, जबकि पूर्व सैनिक संगठन "सिपाही" के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की टीम पूरी यात्रा में दिल्ली तक साथ रही।
* विभागीय सहयोग: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में 11 लाख और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व में 5 से 6 लाख रक्षा सूत्र तैयार किए गए।
संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि "ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सरहद के प्रहरियों और देशवासियों के बीच भावनात्मक एकता व राष्ट्रीय सम्मान का सशक्त सेतु है।"
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!