ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 गौवंश मुक्त; 23 आरोपी गिरफ्तार
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 गौवंश मुक्त; 23 आरोपी गिरफ्तार

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 गौवंश मुक्त; 23 आरोपी गिरफ्तार

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

ब्लॉक रिपोर्टर – योगेश शर्मा

पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

 

जशपुर। जिले में गौवंशों के अवैध परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडेगी में पुलिस ने घेराबंदी कर 70 गौवंशों को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है।

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे पत्थलगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बैलों को पैदल हांककर अवैध रूप से दूसरे राज्य ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम बेलडेगी पहुंची।

 

पुलिस ने शंकर ढाबा के पास घेराबंदी की, जहां बड़ी संख्या में बैलों को पैदल ले जाते हुए लोग मिले। मौके पर गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए कुल 23 लोगों को हिरासत में लिया गया और 70 बैलों के संबंध में पंचनामा तैयार किया गया।

 

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

 

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों से गौवंशों के स्वामित्व और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं रसीद मांगी गई, लेकिन कोई भी आरोपी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज किया। मामले में थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 266/2026 पंजीबद्ध किया गया है।

 

दो मोटरसाइकिलें भी जब्त

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 70 गौवंशों के साथ दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG14ML5856 और हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG14MW4009 शामिल हैं।

 

पुलिस ने सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया और उनकी सुरक्षा एवं देखरेख के लिए गौशाला भेज दिया है।

 

गिरफ्तार किए गए 23 आरोपी

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रोथो राम, लक्ष्मण राम यादव, गुलाम हुसैन, दशरथ यादव, बालकुंवर राम, विकास टोप्पो, विनीत टोप्पो, किशोर मिंज, राजू महतो, विकास उर्फ विक्की मलार, नंदकुमार, हेमंत कुमार, शिवकुमार, अमित खलखो, जोन मिंज, अंतियुस खलखो, रवी राम डोम, कलदियुस खलखो, आमोस मिंज, ननकु कोरवा, रामवृक्ष नगेशिया, धनसाय राम और सनेश्वर राम शामिल हैं।

 

आरोपी जशपुर जिले के विभिन्न गांवों के अलावा झारखंड के गुमला जिले के निवासी भी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

 

यह पूरी कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई।

 

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ताम्रकार सहित सउनि लखेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, प्रधान आरक्षक चन्द्रविजय साय पैंकरा, आरक्षक आबेद मिंज, आकाश कुजूर एवं बिरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

गौवंश तस्करी पर जारी रहेगी सख्ती

 

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौवंशों के अवैध परिवहन और तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर पुलिस की सतत निगरानी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

🌐 hamarpradeshcg.com

छत्तीसगढ़ की हर खबर, सबसे पहले और विश्वसनीय तरीके से।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos